मॉस्को। सोची के प्लैक सी रिसॉर्ट से सीरिया के लताकिया प्रोविंस के लिए उड़ान भरने वाला एक रूसी प्लेन रविवार सुबह लापता हो गया है। बाद में रूसी मंत्रालय ने जानकारी दी है कि यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे सवाल सभी 92 लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान का मलबा काला सागर में मिला है।मीडिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि लापता हुआ विमान टीयू-154 है, जिसमें 92 लोग सवार थे। इनमें 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह एयरक्राफ्ट रक्षा मंत्रालय से जुड़ा हुआ था। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही यह विमान रडार से गायब हो गया। स्थानीय समयानुसार यह एयरक्राफ्ट सुबह 5.20 बजे रडार की जद से बाहर हुआ उस समय वह रूस के समुद्री क्षेत्र के ऊपर था। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, इस एयरक्राफ्ट में मिलिट्री म्यूजिक बैंड और रिपोर्टर्स भी थे। बहरहाल अब खबर है कि यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment