नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कटनी शहर में आयकर विभाग ने हवाला रैकेट के खुलासा किया है। एक्सिस बैंक पर किये गए सर्वे के दौरान ये 5 अरब रुपए रैकेट का पर्दाफास हुआ है। कई राज्यों तक फैले इस हवाला रैकेट में मध्य प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर और भोपाल समेत छत्तीसगढ़ के 300 कारोबारी भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस रैकेट में शामिल कारोबारी एक-दूसरे से माल खरीदी में हवाला के जरिए पैसे का लेन-देन किया करते थे।
करोड़ों का हुआ है हेरफेर
दरअसल, हवाला के इस काले कारोबार का मामला छह महीने पहले संज्ञान में आया था। संज्ञान में आने की वजह थी आयकर विभाग छापेमार कारवाई। उस समय इनकम टैक्स जबलपुर टीम ने जबलपुर के अलावा कटनी और सतना में भी छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में विभिन्न बैंकों के सौ से ज्यादा फर्जी नाम से खोले गए खातों से करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर किए जाने का खुलासा हुआ था।
जांच में जुटे हैं अधिकारी
इस फर्जीवाड़े में कटनी शहर में स्थित एक्सिस बैंक शाखा में भी एक दर्जन फर्जी खाते पाए गये थे। आयकर विभाग के अधिकारी इस मामले को लोकल मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़कर एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर की संदिग्ध भूमिका की जांच में जुटे हुए हैं।
आयकर विभाग को नहीं है गिरफ्तारी का अधिकार
इस मामले में आयकर इन्वेस्टीगेशन विंग के प्रधान निदेशक आरके पालीवाल का कहना है कि लोकल मनी लॉन्ड्रिंग के आपराधिक मामले में असली कारोबारी दूसरे नामों से इस काले कारनामों को अंजाम दे रहे थे। प्रधान निदेश पालीवाल के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास गिरफ्तारी का अधिकार नहीं है इसलिए अभियोजन की कार्रवाई की जा रही है।
आयकर विभाग कर रहा है जांच
बता दें कि नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग की एक टीम पिछले चार दिनों से कटनी शहर की इस एक्सिस बैंक की शाखा पर सर्वे की कार्रवाई जारी है जिसमें खातों में जमा रकम की पड़ताल की जा रही है। इस जांच में भी गड़बड़ी मिलने की आशंका जताई गई है।
Saturday, 24 December 2016
500 करोड़ के हवाला रैकेट का पर्दाफाश, फिर फसा एक्सिस बैंक!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment