नई दिल्ली। अगुस्टा वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घपले के मामले में शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एस.पी त्यागी को 30 दिसंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीनों आरोपियों ने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी समेत तीन लोग को 14 दिसंबर तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया था।
नौ दिसंबर को हुए थे गिरफ्तार
सीबीआई ने 3,600 करोड़ रुपये के अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील मामले को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप में भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी और दो अन्य को नौ दिसंबर को गिरफ्तार किया था। त्यागी के साथ उनके चचेरे भाई संजीव उर्फ जूली त्यागी और वकील गौतम खेतान को भी गिरफ्तार किया गया था।
एस.पी त्यागी का कार्यकाल
एस.पी त्यागी साल 2004 से 2007 के बीच भारतीय वायुसेना के प्रमुख रहे। उनपर आरोप है कि 3600 करोड़ रु. के इस सौदे में उन्होंने एयर चीफ मार्शल रहते हुए दलाली खाई थी। हालांकि त्यागी ने आरोप लगाए हैं कि यूपीए शासन काल में हुई इस डील में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ऑफिस भी शामिल था।
पहली बार हुआ है ऐसा ...
थल सेना, वायु सेना और नौसेना के कई आला अफसरों पर तरह-तरह के आरोप लगे हैं, कई वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार भी हुए हैं, लेकिन किसी सेना प्रमुख के गिरफ्तार होने की भारत में यह पहली घटना है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment