नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच वार्ता पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद पाकिस्तान की जेलों में बंद 220 भारतीय मछुआरे रविवार(25 दिसंबर) को स्वदेश लौट आए।
पाकिस्तान ने क्रिसमस पर भारत को तोहफा देते हुए 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने बताया कि मछुआरे लाहौर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए, जहां से उन्हें वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।
सेहतो ने कहा कि गृह मंत्रालय(पाक) ने 220 मछुआरों को रिहा कर दिया है, जबकि 219 अब भी हमारी हिरासत में हैं। उन्होंने बताया कि मालिर जेल से रिहा किए गए 220 भारतीय मछुआरों को अवैध रुप से पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
साथ ही पाकिस्तान ने भी भारत सरकार से आग्रह किया है कि वह इसके बदले अपने यहां(भारत) की जेलों में बंद पाकिस्तानी मछुआरों को भी रिहा कर दे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment