अनंतनाग: बशीर लश्करी समेत 4 आतंकी घिरे, सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर उड़ाया घर - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 1 July 2017

अनंतनाग: बशीर लश्करी समेत 4 आतंकी घिरे, सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर उड़ाया घर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है. एसएचओ फिरोज डार की शहादत के जिम्मेदार टॉप लश्कर कमांडर आतंकी बशीर लश्करी के भी छिपे होने की आशंका है. क्रॉस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 2 घायल हो गए हैं.
सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के डेलगम गांव को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और खोज अभियान शुरू कर दिया है. पिछले महीने एसएचओ फिरोज दार सहित 6 पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए बशीर लश्कर जिम्मेदार है. घर में 4 आतंकियों के घिरे होने की आशंका है. सुरक्षाबलों ने घर में धमाका भी किया है.
कुछ दिन पहले ही लश्कर आतंकी बशीर सुरक्षा बलों के हाथ से बचकर निकल गया था. पुलिस और राष्ट्रीय रायफल्स ने अनंतनाग जिले में सोफ कोकरनाग गांव को लश्कर आतंकी बशीर की उपस्थिति के इनपुट के बाद घेर लिया था. लेकिन बशीर अपने 2 साथियों के साथ बचकर निकल गया था. इसके अलावा शोपियां के 10 गांवों में भी सर्च ऑपरेशन जारी किया है.
कौन है बशीर लश्करी
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाग क्षेत्र का निवासी बशीर लश्करी 1999 में पीओके पार कर गया था. 2012 में राज्य सरकार की योजना के तहत वह पाक अधिकृत कश्मीर से वापस लौटा. 2014 तक वह जेल में रहा. 2015 में वह वापस आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय हो गया. पिछले एक साल के दौरान बशीर ने आंतकी समूहों की संख्या सात तक बढ़ाई. कुछ पाकिस्तानी लश्कर आतंकवादी भी उसके समूह का हिस्सा माने जाते हैं. इनके नाम पर 10 लाख रुपये का इनाम भी है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status