सांसद मनोज तिवारी के घर हमला, 4 गिरफ्तार - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 1 May 2017

सांसद मनोज तिवारी के घर हमला, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली स्थित आवास पर रविवार देर रात हमला हुआ है। वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमले के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने के बाद मनोज अपने घर पहुंचे। मनोज ने खुद घटना के बाद ट्वीट किया,' मेरे 159 नॉर्थ ऐवेन्यु आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है।'

वहीं, घटना पर मीडिया से बातचीत में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज ने कहा, 'यह जानलेवा हमला है, मेरे 2 लोगों को चोटें आईं हैं। उन्होंने आगे कहा, 'यह बड़ी साजिश लग रही है, लगता है पुलिस भी इसमें शामिल है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।' घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'पता नहीं उनकी क्या मंशा थी या इसके पीछे क्या वजह थी, लेकिन वे गंदी भाषा में बात कर रहे थे और उन्हें पुलिस का भी भय नहीं था। वे 7-8 लोग थे।'
उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीजेपी को मनोज तिवारी के नेतृत्व में एमसीडी चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है। वहीं, मनोज ने इस जीत का श्रेय भगवान श्रीराम को दिया है। उन्होंने कहा, 'भगवान राम ने मुझे इतनी शक्ति दी। प्रचार के दौरान मैंने वही किया, जो पूर्वजों और श्रीराम से सीखा है।' मनोज ने पूरी दिल्ली में 'विजय विकास यात्रा' के तहत जोरदार प्रचार किया था।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status