मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर और उमरिया के बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गुरुवार 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में होगी.
इन चुनावों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर लगी है. खासतौर पर अटेर में मुकाबला सिंधिया बनाम शिवराज हो गया था. दोनों ही नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. यहां के नतीजे सूबे की राजनीति की दिशा तय करेंगे.
अटेर में धारा 144
भिंड जिला मुख्यालय में अटेर सीट की मतगणना को देखते हुए कलेक्टर वी. किरण गोपाल ने मतगणना स्थल के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी है. वहीं, चुनाव आयोग ने अटेर के हाई-प्रोफाइल चुनाव को देखते हुए मतगणना के लिए 1992 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार जयंत को स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. दोनों स्थान पर मतगणना के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से होगी.
-अटेर की मतगणना भिण्ड के शासकीय एम.जे.एस. कॉलेज
-बांधवगढ़ की मतगणना उमरिया के शासकीय जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में होगी.
-सबसे पहले 8 बजे डाक मत-पत्रों की गणना की जायेगी, उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी.
-अटेर के वोटों की गणना 21 और बांधवगढ़ की 19 राउण्ड में होगी.

No comments:
Post a Comment