वेलेंनटाइन वीक में अपनी एक अगल पहचान रखने वाला दिन ‘प्रॉमिस डे’ का उतना ही महत्व है जितना बाकी दिनों का, या यूं कहें उनसे भी कहीं ज्यादा। क्योंकि अगर किसी रिश्ते की बुनियाद अगर विश्वास, भरोसा है तो दो दिलों के इस भरोसे को एक सूत्र में पिरोने का काम ‘वादे’ ही करते हैं। तो दोस्तो आप भी आज अपने पार्टनर से ऐसे वादे करें जिससे आपके प्यार की गाड़ी सरपट भागे बिना किसी रूकावट के..
वेलेंनटाइन वीक में अपनी एक अगल पहचान रखने वाला दिन ‘प्रॉमिस डे’ का उतना ही महत्व है जितना बाकी दिनों का, या यूं कहें उनसे भी कहीं ज्यादा। क्योंकि अगर किसी रिश्ते की बुनियाद अगर विश्वास, भरोसा है तो दो दिलों के इस भरोसे को एक सूत्र में पिरोने का काम ‘वादे’ ही करते हैं। तो दोस्तो आप भी आज अपने पार्टनर से ऐसे वादे करें जिससे आपके प्यार की गाड़ी सरपट भागे बिना किसी रूकावट के..
1वादा सच्चा हो
दोस्तो इस दिन जरूरी है पार्टनर से किया हुआ हर एक वादा सच्चा हो। कोई ऐसा नहीं जिसे आप निभा न सकें या पार्टनर को उसपर विश्वास न हो। विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी है वादे ऐसे किए जाए जिसे आप भी आसानी से पूरा कर दें, और पार्टनर को भी भरोसा हो जाए। इसके लिए जरूरी है आप वादे के चुनाव के लिए पूरा समय दें।
2पार्टनर की किसी विश को पूरा करने का वादा
इस दिन आप पार्टनर की किसी विश को पूरा करने का वादा कर सकते हैं। ये विश कहीं बाहर ले जाने की, कोई खास चीज खरीद कर देने की। या फिर घरवालों से मिलाने की भी हो सकती है। आप किसी निश्चित समय पार्टनर को दें,जिस दिन आप उसकी यह विश पूरी कर सकते हैं।
3किसी आदत को छोड़ने का वादा
अगर आपको लगता है कि आप में कोई ऐसी आदत है जिससे आपके पार्टनर को अच्छा नहीं लगता,तो आप उस आदत को छोड़ने का वादा कर सकते हैं। इसके लिए इंतजार न करें कि आपकी पार्टनर बोलेगी तब आप इसे छोड़ें। सोचें खुद को समय दें जानने की कोशिश करें वो कौनसी आदत है जो आपके साथी को ठेस पहुंचा देती है। इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा ।
4गलतियों को ठीक करने का वादा
ये दिन सिर्फ वादे करने का ही नहीं है बल्कि इस दिन के माध्यम से आप अपने पार्टनर के साथ अपनी गलतियां सुधार सकते हैं, और ऐसी गलतियों को दोबारा न दोहराने का वादा कर सकते हैं। कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा गलतफहमियां सुधारें। पर शांत मन और शांत दिल से बिना झगड़े ।
5माफी मांगने का दिन
माफी मांगने का इस दिन से अच्छा दिन और कोई हो ही नहीं सकता। इस दिन आप माफी मांग कर एक अच्छा का प्रॉमिस कर सकते हैं। माफी मांगने से आप छोटे नहीं हो जाओगे बल्कि आपका रिश्ता इस छोटे से प्रयास से काफी मजबूत होगा।
6शादी का वादा
अगर आपको लगता है कि आप अपने पैरों पर ठीक से खड़ो हो गए हैं, और शादी कर सकते हैं तो आप अपने पार्टनर से शादी का भी वादा कर सकते हैं। उसके लिए यह वादा सबसे अच्छा और स्पेशल गिफ्ट होगा आपकी तरफ से । लेकिन वादा करने से पहले एक बार जरूर इसके बारे में सोच लें। क्योंकि बाद में पार्टनर का दिल दुखा तो रिश्ते में दरार भी आ सकती हैं।
7किसी राज़ को बताने का दिन
आप इस दिन अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई राज़ पार्टनर से शेयर करे सकते हैं। अगर आपको लगता है कि ये राज बताना सही है तो यह दिन आपके लिए एक वरदान साबित होगा। राज बताकर प्रॉमिस करें कि कभी कोई बात पार्टनर से नहीं छिपाएंगे।
8जिंदगी भर साथ निभाने का वादा
आजकल रिश्तों की आयु कम होती चली जा रही है, कारण अपने वादो पर खरा न उतरना, पार्टनर के दिल में भरोसे का बीज न पैदा कर पाना, कोई अगल चाह। इस दिन आप अपने पार्टनर को भरोसा दिलाते हुए वादा करें कि आप जिंदगी भर उनका साथ निभाएंगे, हर मुश्किल में उनके साथ रहेंगे। अच्छे-बुरे हाल में उनके साथ खड़े दिखाई देंगे। लेकिन वादा जरा प्यार से करें, कुछ स्पेशल प्रोग्राम के साथ ।
9खुशियों का वादा
इस दिन अपने पार्टनर से वादा करें कि आप उनकी जिंदगी खुशियों से भर देंगे। बड़ी खुशियों का वादा न ही सही पर छोटी-छोटी खुशियों का वादा जरूर करें। क्योंकि ये छोटी-छोटी खुशियां ही एक दिन बड़ी खुशियों का रूप ले लेंगी ।
10काबिल बनने का वादा
बहुत से रिश्ते इसलिए परवान नहीं चढ़ पाते क्योंकि सफलता, नौकरी बीच में आ जाती है। प्यार आगे तब ही बढ़ सकता है जब आप किसी काबिल बन जाएं, जिससे आसानी से पार्टनर के मां-बाप आपकी शादी के लिए राज़ी हो जाएं। पार्टनर से वादा करे की आप जल्द ही अपने पैरो पर खड़ होकर दिखाएंगे और किसी काबिल बनेंगे। क्योंकि लड़कियों को जरूरत होती है किसी सहारे के इसलिए सहारा बनने के लिए आपको ये करना ही पड़ेगा।

No comments:
Post a Comment