बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी जोड़ियां है जो बनती हैं और बिगड़ती हैं. यहां रिश्तों का कोई मोल नहीं लगता. कब कौन किसके साथ हो जाए पता ही नहीं चलता. सिने जगत की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने ऐसे लड़को से शादी की जो या तो तलाकशुदा हैं या पार्टनर को छोड दिया. बॉलीवुड में एक गाना बहुत चला था ‘सैकेंड हैंड जवानी’. इस गाने के ही तर्ज पर ये हीरोइनें भी अपनी लाइफ किसी फ्रेश हसबैंड की बजाय सेकंड हैंड हसबैंड के साथ बिताना ज़्यादा सही समझती हैं. ये कोई पहली बार नहीं है. बीते ज़माने की हीरोइनें भी सेकंड हैण्ड हसबैंड को पसंद करती थी. शादी किसी शादीशुदा मर्द से ही करती थीं. आइये एक नजर उन अभिनेत्रियों पर जिन्होंने शादीशुदा आदमी से की शादी…
1. जया प्रदा :साउथ की हीरोइन जया प्रदा सिर्फ साउथ की फिल्मों में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की भी बेहतरीन अदाकारा थीं. फिलहाल अब वे राजनीति में हैं. बॉलीवुड की इस हीरोइन का दिल एक ऐसे शख़्स के लिए धड़का, जो पहले से ही शादीशुदा था और जिसके 3 बच्चे भी थे. जया प्रदा ने प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाता के साथ शादी की थी, जो पहले से ही शादीशुदा थे.
2. श्रीदेवी :
बेहद ख़ूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी वैसे तो परदे पर अनिल कपूर के साथ बहुत सराही गयी थीं, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने बोनी कपूर को अपना पति चुना. बोनी कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं. उस समय भी श्रीदेवी को लेकर उन्होंने कई हिट फिल्में बनाईं. हिट फिल्मों के साथ ही श्रीदेवी का दिल इस सैकेंड हैंड हसबैंड पर आ गया. बोनी कपूर के दो बच्चे थे.
3. हेमा मालिनी :
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का दिल भी एक सैकेंड हैंड हसबैंड पर ही आया. धर्मेंद्र के साथ फिल्में करते-करते कब हेमा का दिल धर्मेंद्र पर आ गया पता ही नहीं चला. हेमा पर बहुत से अभिनेता दिल हारे थे, लेकिन हेमा की पसंद तो धर्मेंद्र ही थे.
4. करीना कपूर ख़ान :
‘बेबो मैं बेबो, दिल मेरा ले लो….ये गाना भी कुछ ज़्यादा ही हिट हुआ था. बॉलीवुड का ये गाना बेबो यानी करीना कपूर पर ही फिल्माया गया था. पहले करीना शाहिद से प्यार करके एक फ्रेश जोड़ी बनाने वाली थीं, लेकिन बीच में ही टशन में आए सैफ़ अली खा़न. बॉलीवुड के इस सेकंड हैंड हसबैंड ने करीना का दिल कुछ इस तरह से जीता की बेबो उन्हें अपना दिल ही दे बैंठीं. सैफ़ को पहली बीबी से 2 बच्चे पहले से थे.
5. विद्या बालन :
डर्टी पिक्चर जैसी बोल्ड फिल्में करने वाली विद्या बालन के भी सैकेंड हैंड हसबैंड से शादी का फैसला किया. लाइफ पार्टनर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड के प्रोड्यूसर सिध्दार्थ रॉय कपूर को चुना. हम आपको बता दें कि सिध्दार्थ भी पहले से ही शादीशुदा थे.
6. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा :
शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से किया है. दो साल के रिलेशन के बाद शादी के बंधन में बंध गयी थीं. राज की पहली बीवी ने कुछ आरोप लगाये थे लेकिन शिल्पा ने साफ कर दिया था जब वे राज से मिली तो वे डिवॉर्स ले चुके थे.
7. रविना टंडन :
रवीना का नाम अक्सर अक्षय कुमार से जोड़ा गया लेकिन अफवाहों को तोड़ती हुई रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल ठंडानी से शादी कर ली. अनिल पहले से शादी शुदा थे और उनके एक बेटा भी था, बाद में डिवॉर्स लेकर उन्होंने रवीना से शादी कर ली.
8. रानी मुखर्जी :
रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के साथ शादी करी थी उनको एक बेटी भी है. आदित्य पहले स शादी शुदा थे. उनकी शादी उनकी बचपन की दोस्त पायल खन्ना से हुई थी.
9. करिश्मा कपूर :
करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन से सगाई के बाद अपने दोस्त और बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी. संजय ने करिश्मा से पहले डिजाइनर नंदिता मथानी से की थी. हालांकि वे दोनों भी अब अलग हो गये हैं.
10. महिमा चौधरी :
महिमा सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म परदेस की तराशी हुई हिरोईन रहीं हैं. महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से शादी की है. जो पहले से शादी शुदा थे अर्पना गांधी के साथ. बॉबी के दो बच्चे थे पहली शादी से. शादी के बाद महिमा फिल्म इंडस्ट्री से गायब ही हो गयीं.
इन अभिनेत्रियों ने सेकंड हैण्ड हसबैंड पसंद किये है. जिन्हें पर्दे पर देखकर करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ जाती है, उन हीरोइनों को अक्सर सैकेंड हैण्ड हसबैंड ही क्यों भाते हैं.

No comments:
Post a Comment