रिलांयस जियो प्रमुख मुकेश अंबानी ने पिछले हफ्ते ही अपने नेटवर्क पर रोमिंग मुफ्त करने की घोषणा की थी। जिसके बाद सोमवार को भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने भी रोमिंग फ्री करने की घोषणा की है।
कंपनी द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया है कि इनकमिंग कॉल और एसएमएस के साथ रोमिंग में आउटगोइंग कॉल पर किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। कंपनी ने कहा यह सुविधा ग्राहकों को 1 अप्रैल से मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने कहा ग्राहक घरेलू डेटा पैक को रोमिंग में उपयोग कर सकते हैं।
भारती एयरटेल के चीफ एग्जीक्यूटिव गोपाल विट्टल ने कहा ग्राहकों के लिए नेशनल रोमिंग को समाप्त किया जा रहा है अब यह एक स्थानीय नेटवर्क की तरह हो जाएगा। इसके अलावे कंपनी ने कहा 1 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय रोमिंग के लिए एक दैनिक पैक मिलेगा जिसमें सारी सुविधाएं समायोजित होगी। यानि कि कंपनी ने 649 रूपये की दैनिक पैक लाएगी जिसके तहत अमेरिका की यात्रा में एक दिन के लिए रोमिंग, एसएमएस और इनकमिंग कॉल फ्री हो जाएगी। इसके अलावे इसमें 300 एमबी डेटा भी होगा।

No comments:
Post a Comment