खरगोन। पुलिस ने शुक्रवार को आठ अवैध पिस्टल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी डी. कल्याण चक्रवर्ती ने शनिवार को बताया कि सूचना मिलने पर टीम गठित कर खंडवा रोड स्थित ग्राम घुघरियाखेड़ी फाटे पर घेराबंदी की गई। आरोपी जब अवैध हथियार देख रहे थे, तभी उन्हें धरदबोचा गया।
मौके से आठ पिस्टल के साथ 2 बाइक, 3 मोबाइल, 2800 रुपए और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में पुणे जिले के ग्राम कोराड़े निवासी सुरेश पिता बापूराव और पिस्टल की डिलेवरी देने पहुंचे ग्राम रेटवा के देवड़ा फाल्या निवासी अनिल उर्फ टिकड़िया को गिरफ्तार किया है।
पिस्टल सिगनूर निवासी अनोखसिंह पिता रतनसिंह सिकलीगर ने 40 हजार रुपए में बेचे था। अनोखसिंह ने सप्लाय से पूर्व ही 24 हजार रुपए एडवांस लिए थे। अनिल उर्फ टिकड़िया डिलीवरी देने पहुंचा था। चक्रवर्ती ने बताया कि सुरेश के विरुद्ध महाराष्ट्र के कई थानों में प्रकरण दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि सिकलीगर हथियार बनाने में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए जब्त अवैध पिस्टल ब्रांडेड कंपनी के पिस्टलों जैसी ही दिखाई देती हैं। अवैध हथियारों के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment