रेनकोट विवाद : उद्धव का पीएम मोदी पर वार, ‘अापने तो बिना पानी के ही देश को नहला दिया है’ - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 10 February 2017

रेनकोट विवाद : उद्धव का पीएम मोदी पर वार, ‘अापने तो बिना पानी के ही देश को नहला दिया है’

 नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनो में गुरुवार को पीएम मोदी के ‘रेनकोट में नहाने वाले’ बयान को लेकर जमकर सियासी हंगामा हुआ। एक तरफ जहां इस मामले को लेकर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी से माफी की मांग कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ इस विवाद में शिवसेना ने भी बीजेपी और पीएम को आड़े हाथों लिया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी ने तो बिना पानी के ही देश को नहला दिया है।

रेनकोट में नहाने वाले बयान पर पीएम पर ‘उद्धव अटैक’

पीएम मोदी के इस बयान से देश की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। कांग्रेस ने जहां पूरे बजट सत्र में पीएम मोदी का बहिष्कार करने का फैसला किया है, वहीं अब शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बी पीएम पर बड़ा हमला किया है। उद्धव ने कहा, ‘मोदी को लगा कि मनमोहन सिंह को रेनकोट पहन कर नहाने की कला है, लेकिन आपने तो बिना पानी के देश को नहला दिया, उसका क्या?’ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी की आलोचना की हो। बीएमसी चुनाव में गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना की ओर से ऐसे बयानों में तेजी देखी गई है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status