शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की सीएम, बुलाई 5 को विधायकों की बैठक - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 February 2017

शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की सीएम, बुलाई 5 को विधायकों की बैठक

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (अन्नाद्रमुक) सरकार के अंदर के समीकरण बहुत तेजी से बदलते हुए दिख रहे हैं। अटकलें हैं कि अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद अन्नाद्रमुक शशिकला ने पार्टी के ज्यादातर अधिकार अपने हाथ में ले लिए। इसके बाद यह तय हुआ है कि उन्हें राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की जगह परअब नई मुख्यमंत्री शशिकला को बनाया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा 8 या 9 फरवरी को होगी। रविवार को पार्टी विधायकों की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के तीन वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स से शुक्रवार को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। बताया जाता है कि जिन लोगों से इस्तीफा मांगा गया है, उनमें राज्य सरकार की मुख्य सलाहकार शीला बालाकृष्णन भी हैं, उन्हें जयललिता का सबसे भरोसेमंद बताया जाता है।शशिकला पहले ही शुक्रवार को पूर्व मंत्री केए सेंगोत्ताईयान और पूर्व मेयर सैदई एस दुरैसमै को पार्टी का सचिव नियुक्त कर चुकी हैं। शशिकला का यह कदम विरोधियों को दबाने का कदम बताया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी के यूथ विंग सचिव को भी हटाया जा चुका है। इस बारे में पार्टी प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा, यह पार्टी का मामला है, वैसे कल विधायकों की बैठक बुलाई गई है, उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख जयललिता के आकस्मिक निधन के बाद पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री पद सौंपा गया था। जब जयललिता अस्पताल में थीं, उस समय उन्होंने ही पन्नीरसेल्वम को कार्यकारी मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। जययलिता के निधन के बाद शशिकला को महासचिव पद सौंपे जाने पर शुरुआत में संदेह और विवाद की स्थिति रही। उनके चुनाव का विरोध भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद शशिकला पार्टी महासचिव चुन ली गईं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status