बजट 2017 में ये 5 चीजें देंगी आपको बड़ी राहत - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 1 February 2017

बजट 2017 में ये 5 चीजें देंगी आपको बड़ी राहत

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस साल का बजट पेश कर दिया है. कई मायनों में यह बजट काफी अलग है. यह पहला बजट है, जो 1 फरवरी को पेश किया गया. इस बजट में रेल बजट को भी शामिल किया गया है.
बजट के बाद इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन एक आम आदमी को इस बजट में क्‍या मिला है? आइए जानते हैं बजट में पब्लिक को हुए पांच फायदे:

टैक्स में बड़ी छूट

वित्त मंत्री के इस बजट से सबसे ज्यादा फायदा देश के टैक्स देने वाले को हुआ है. वित्त मंत्री ने 2.5 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को टैक्स फ्री कर दिया है. वहीं 2.5-5 लाख रुपये की आय वाले लोगों का टैक्स 10 पर्सेंट से 5 पर्सेंट कर दिया गया है. देश के मध्यम वर्गीय सैलेरी क्लास के लिए यह एक बड़ी छूट मानी जा रही है.

ब्याज दर में होगी कमी!

बयाज दर कम होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. दलील दी जा रही है कि बजट के हिसाब से सरकार ने कम उधार लेने की बात कही है. सरकार के कम उधार लेने की दशा में पब्लिक के लिए ज्यादा पैसा उपलब्ध होगा. जिस कारण ब्याज दरों में कमी आना लगभग तय माना जा रहा है.

5 लाख तक अाय वालों को 'नो झिकझिक'

सरकार ने एक और काफी बड़ा ऐलान किया है. इसके मुताबिक, 5 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को सरकार की तरफ से कोई परेशानी नहीं होगी. अपनी कमाई के बारे में वे लोग जो भी दस्तावेज देंगे उन्हें ही सही मान लिया जाएगा.

रेल टिकट बुक करना होगा सस्ता

नोटबंदी के बाद सरकार ने कैशलेस सिस्टम को बढ़ाने का काफी प्रयास किया. इस दिशा में कदम उठाते हुए इस बजट में कहा गया कि आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक करने वाले लोगों को सर्विस चार्ज नहीं देना होगा. नियमित रूप से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह काफी बड़ा फायदा माना जा सकता है.

डिजिटल ट्रांजेक्शन

इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए JAM (जनधन, आधार और मोबाइल) की योजना लागू की जाएगी. सरकार का लक्ष्य ढाई हजार करोड़ रुपये के डिजिटल लेन देन का है. इसके अलावा व्यापारियों के लिए कैश बैक योजना भी लागू करने की तैयारी की जा रही है. वहीं आधार कार्ड से भुगतान के लिए 20 लाख नई मशीनें आएंगी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status