पूरे देश में चोर पकडे जा रहे हैं, मीडिया और कांग्रेसी इसका भी दोष MODI को दे रहे हैं, लानत है! - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 18 December 2016

पूरे देश में चोर पकडे जा रहे हैं, मीडिया और कांग्रेसी इसका भी दोष MODI को दे रहे हैं, लानत है!

नई दिल्ली : नोटबंदी के बाद पूरे देश के चोरों में अफरा तफरी है, हर कोई अपने नोटों को छुपाने और बदलने में लगा हुआ है, चोर और बेईमान छवि के बैंक अफसरों से साठ गाँठ करके पुराने नोटों को नए नोटों से बदला जा रहा है, बैंकों से साठ गाँठ करके कालेधन को सफ़ेद किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि सबसे ज्यादा भ्रष्ट और धोखेबाज हमारे देश के बैंक ही हैं जो जनता को पैसे ना देकर उस पैसे को कमीशन पर बाँट रहे हैं।


बैंकों के काले कारनामों का ही नतीजा है कि पूरे देश से नए नोटों की धरपकड़ हो रही है, चोर पकडे जा रहे हैं, मोदी सरकार ने इनकम टैक्स, ED, CBI, क्राइम ब्रांच, CID और अन्य जांच एजेंसियों को चोरों के पीछे लगा दिया है। आपने देखा होगा कि अगर कोई चोर पकड़ा जाता है तो पुलिस और सरकार की वाहवाही होती है लेकिन इस वक्त ऐसा नहीं हो रहा है। आज चोर पकडे जा रहे हैं तो इसका दोष भी सरकार पर ही लगाया जा रहा है। मीडिया और कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि लगता है कि नोटबंदी के बाद भी कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी। उनका कहना है कि आम आदमियों के पास नोट नहीं पहुँच रहे हैं और चोरों के पास करोड़ों रुपये के नोट मिल रहे हैं।



मीडिया वाले जनता को भी गुमराह करते हुए कह रहे हैं कि देखो चोरों के पास करोड़ों के नए नोट मिल गए और तुम्हारे पास 2000 भी नहीं पहुंचे। अगर यही मीडिया वाले यह दिखाते कि चोर लोग बैंकों से मिलकर कालेधन को सफ़ेद कर रहे हैं लेकिन सरकार उनके पीछे पड़ गयी है इसलिए वे भाग नहीं सकते। अच्छा होता कि मीडिया वाले चोरों को पकड़ने के लिए सरकार की तारीफ करते, यह दिखाते कि इनकम टैक्स, ED, CBI, CID और पुलिस वाले कितनी मेहनत से काम कर रहे हैं। रात भर जागकर छापेमारी करते हैं, लोगों को आराम भी नहीं मिल रहा होगा, सभी इनकम टैक्स अफसरों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गयी हैं, चोरों को पकड़ा जा रहा है, तलाशी की जा रही है, सभी जांच एजेंसियां चोरों को पकड़ने के लिए जी जान से जुटी हुई हैं, मोदी सरकार इनकी निगरानी कर रही है। सभी को जांच का आदेश दे रही है। पूरा सिस्टम चोरों को पकड़ने में लगा हुआ है।


मीडिया वाले सरकार की मेहनत की बात नहीं करते, वे लोग यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि करोड़ों रुपये चोरों के पास मिल रहे हैं, जानत एक पास एक भी पैसा नहीं मिल रहा है, सरकार का प्रयास व्यर्थ हो गया, कालेधन वालों की मौज है, गरीब जनता लाईन में पिस रही है। सरकार सरकार फेल हो रही है। अरे भाई सरकार ही तो चोरों को पकडवा रही है। अगर बड़े लोग गलत काम किया है तो उनके पैसे भी तो सरकार जब्त कर रही है और बाद में ये पैसे जनता के काम आयेंगे, कम से कम इस देश के चोर पकडे तो जा रहे हैं, अब तक तो ये जनता और सरकार को लूट रहे थे।


नोटबंदी से एक फायदा यह हुआ है कि सरकार को भ्रष्ट बैंक अफसरों के बारे में पता चल गया है, ना जाने कितने भ्रष्ट बैंक अफसर बैंकों में बैठे थे, ये लोग पता नहीं सरकार को कितना चूना लगा रहे थे लेकिन अब ये अफसर पक्का पकडे जाएंगे और यही लोग चोरों का पता भी बताएंगे।




No comments:

Post a Comment

Whatsapp status