अमेरिका ने आठ रूसी संस्थाओं और सात व्यक्तियों पर लगाया प्रतिबंध - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 21 December 2016

अमेरिका ने आठ रूसी संस्थाओं और सात व्यक्तियों पर लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन । अमेरिका ने रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। आठ रूसी संस्थाओं और सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है जो यूक्रेन में छिड़ी लड़ाई से जुड़े हुए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ताजा प्रतिबंध क्रीमियाई बंदरगाहों, क्रीमियाई रेलवे और एक रूसी राजमार्ग निर्माण कंपनी इंस्टीटुट स्ट्रोइप्रोएक्त पर लगाए गए हैं।

इसके अलावा, सात रूसी नागरिकों को भी काली सूची में डाला गया है जिनमें से छह पर अमेरिका ने बैंक रोसिया को सहयोग देने का आरोप लगाया है। इस बैंक को अमेरिका ने 2014 में प्रतिबंधित कर दिया था।

बैंक रोसिया की दो सहयोगी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। यूक्रेन संकट में रूस की भूमिका को नकारात्मक मानते हुए अमेरिका, यूरोपीय संघ और उसके कुछ सहयोगियों ने 2014 से रूस पर कई बार प्रतिबंध लगाए हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status