नजीब जंग के इस्तीफे को लेकर मोदी-केजरीवाल में क्या डील हुई बताए सरकार:कांग्रेस - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 22 December 2016

नजीब जंग के इस्तीफे को लेकर मोदी-केजरीवाल में क्या डील हुई बताए सरकार:कांग्रेस

नई दिल्ली:  दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने नजीब जंग के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मोदी सरकार को जंग के इस्तीफे का कारण बताना पड़ेगा।


अजय माकन ने केंद्र सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बताना पड़ेगा मोदी और केजरीवाल के बीच क्या डील हुई है। किसी ना किसी डील की वजह से ही जंग को इस्तीफा देना पड़ा।

वहीं दिल्ली के नए उप राज्यपाल को लेकर अजय माकन ने केंद सरकार को चेतावनी भी दी है। माकन ने कहा है कि अगर आरएसएस के किसी नुमाइंदे को उप राज्यपाल बनाया गया तो इसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

अजय माकन ने कहा इस्तीफे के बाद हमने नजीब जंग को कई मैसेज किए लेकिन उसका जवाब नहीं आया। कांग्रेस पार्टी जानना चाहती है कि इस्तीफे की वजह क्या है।

गौरतलब है कि नजीब जंग कांग्रेस नेता है और साल 2013 में दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार रहते हुए ही वो दिल्ली के उप राज्यपाल बने थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status