केजरीवाल पहुंचे लखनऊ, कार्यकर्ता बोले- ‘मोदी जी मस्त, आम जनता त्रस्त’ - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 18 December 2016

केजरीवाल पहुंचे लखनऊ, कार्यकर्ता बोले- ‘मोदी जी मस्त, आम जनता त्रस्त’


लखनऊ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने नोटबंदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने सहारा और बिड़ला से रिश्‍वत ली है। बीजेपी सत्‍ता और पैसे की पार्टी है। मैं यहां वोट मांगने नहीं, देश बचाने की भीख मांगने आया हूं। केजरीवाल यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि लानत है ऐसे बेटे पर जो अपनी मां को लाइन में लगाता है।


उन्होंने अपने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का बस चले तो ये देश को बेचकर खा जाएं। उन्होंने कहा कि अभी ऐलान किया कि राजनितिक दल अगर चंदा लेंगे तो उनकी इंक्‍वायरी नहीं होगी। मैं कहता हूं की इंक्‍वायरी करो। बीजेपी कैश में चंदा लेती है और हमसे कहती है कैशलेस बनो।


केजरीवाल ने आगे कहा कि अभी गुजरात से महेश गिरफ्तार हुआ, 13 हजार करोड़ उसके खाते में थे। वो कह रहा था इनकम टैक्स वालों को बताऊंगा, लेकिन एक महीने बाद भी इनकम टैक्स वाले पूछ नहीं पाए। उसमें अरबपतियों का पैसा है, लेकिन वह मोदी के दोस्त हैं।


मोदी की नीयत खराब

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी का नोटबंदी वाला कदम खराब है और नीयत भी खराब है। इसके जरिए 8 लाख करोड़ का घोटाला किया गया है। 1 लाख 14 हजार करोड़ का लोन अरबपतियों का माफ कर दिया। बैंक इससे कंगाल हो गया। अब 8 लाख करोड़ माफ करना है। इसलिए मोदी अमित शाह ने यह साजिश रची।


नोटबंदी के जरिए अमीरों को फायदा पहुंचा रहे हैं मोदी

उन्होंने कहा कि 8 नवंबर से पहले अपना अपना पैसा जमा कर लिया। अंबानी और बिड़ला को भी बता दिया। माल्या दारू बनाता है और नंगी-नंगी लड़कियों के साथ फोटो खींचता है। पिछले हफ्ते विजय माल्या के 12 सौ करोड़ रुपए माफ कर दिए। शर्म करो, गरीब आदमी बैंक में लाइन लग कर पैसा जमा कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी का आलोचक हूं, लेकिन मैं उन्हें ईमानदार समझता था, लेकिन कुछ ऐसे पेपर मेरे हाथ लगे तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। 15 अक्टूबर 2013 को बिड़ला के यहां रेड हुई तो कंप्यूटर और जरूरी कागजात उठा लाए।


केजरीवाल ने ये गंभीर आरोप लगाया

- इनकम टैक्स के पास एक कागज है, जिसमें लिखा है मोदी को 25 करोड़ देने थे। 12 करोड़ दिए हैं, 13 करोड़ देने हैं। मोदी जी उस समय गुजरात के सीएम थे। दो साल से पीएम हैं, लेकिन जांच नहीं कराई।

- 22 नवंबर 2014 को सहारा के यहां इनकम टैक्स की रेड हुई, जिसमें 130 करोड़ मिले। कुछ कागज भी मिले। इसमें इनकम टैक्स के अधिकारी और गवाह के दस्तखत हैं।

- इसमें लिखा है सहारा ने जायसवाल के माध्यम से 30 अक्टूबर 2013 को ढाई करोड़ रूपए मोदी को दिए गए। इस तरह से सात इंट्री के माध्यीम से 40 करोड़ 10 लाख रुपए मोदी को मिले हैं। 2 साल से पीएम हैं, लेकिन जांच नहीं होने दी।

- मोदी के पास एक फ़ाइल है, जिसमें स्विस बैंक में जिनके खाते हैं उनके नाम हैं। ऐसे 648 लोगों हैं।

- बड़े-बड़े अरबपतियों का नाम है। अगर भ्रष्‍टाचार ख़त्म करना था तो उन्हें जेल में डालो शाम तक भ्रष्‍टाचार ख़त्म हो जाएगा।


जुमला पार्टी के चक्कर में नहीं पड़ना

- रैली में पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आज यूपी में चुनाव का माहौल है।

- ये बीजेपी नहीं भारतीय जुमला पार्टी है। अब जुमला पार्टी के चक्कर में नहीं पड़ना है।

- इनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

- 8 नवंबर को उन्होंने आपके खाते पर डाका डाल दिया। घर में बीमार हैं लोग लेकिन अपना पैसा नहीं निकल सकते हैं।

- इंदिरा ने नसबंदी अभियान चलाया था तब उन्हें जनता ने नकार दिया था। अब नोट बंदी हुई है।

- यूपी में बीजेपी किसी नंबर पर नहीं रहेगी। लोग कसमे खा रहे हैं कुछ भी हो वोट नहीं देंगे।

- देश में 104 मौत नोट बंदी से हुई है। इसका जवाब देने मोदी संसद तक नहीं जा पा रहे हैं।

पप्‍पू फिर से फेल हो गया


बता दें कि रैली में दिल्ली के कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। जिसमें संजय सिंह, दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, आप नेता आशीष खेतान भी मौजूद थे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल नोटबंदी के विरोध में यूपी में लगातार रैलियां कर रहे हैं। इससे पहले उन्‍होंने बनारस में नोटबंदी के विरोध में रैली की थी।


इस दौरान रैली में आप कार्यकर्ता स्‍लोगन के माध्‍यम से भी पीएम मोदी का विरोध करते नजर आए। एक कार्यकर्ता ने एक तख्‍ती अपने साथ रखी थी, जिस पर लिखा था- 'मोदी जी मस्‍त हैं आम जनता त्रस्‍त है।'


 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status