नोटबंदी: महिला कॉन्स्टेबल के खाते में आए 99,99,97,707 रुपये - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 16 December 2016

नोटबंदी: महिला कॉन्स्टेबल के खाते में आए 99,99,97,707 रुपये

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला पुलिसकर्मी के बैंक अकाउंट में अचानक एक अरब रुपये जमा हो गए. महिला सिपाही ने इस इस मामले की शिकायत पीएम मोदी को फैक्स करके की है. अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए मैनपुरी पुलिस ने एक दबंगई दमन दल का गठन किया था. इस महिला सिपाही रेखा राजौरिया को भी इसी दल में तैनाती दी गई थी.

आगरा की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रेखा का सेविंग अकाउंट हैं. करीब तीन दिन पहले उनके अकाउंट में अचानक एक अरब रुपया आ गया, जिसके बाद से वो काफी परेशान हैं.
 महिला सिपाही ने इस मामले में पीएम मोदी से फैक्स के जरिए शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि आगरा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विचपुरी ब्रांच में उनका सेविंग अकाउंट है, जिसका नंबर 10665217957 है. तीन दिन पहले वो जब एटीएम से पैसा निकालने गईं, तब उन्हें ये जानकारी मिली कि उनके अकाउंट में एक अरब रुपये आ गए हैं. उन्होंने पीएम से गुजारिश की है कि वो इस मामले की जांच के आदेश दें.

आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद कालेधन वाले अपने पैसे को सफेद करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. इससे पहले भी बैंक अकाउंट को सील करने का मामला बिहार के आरा जिले में सामने आया था. दरअसल, सितारा देवी नाम की एक महिला के देना बैंक में जनधन खाते में नोटबंदी के तुरंत बाद तकरीबन 40 लाख रुपये जमा कराए गए थे. आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status