छत्तीसगढ़: राजिम कुंभ 2017 की तैयारियां शुरु - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 15 December 2016

छत्तीसगढ़: राजिम कुंभ 2017 की तैयारियां शुरु

राजिम। छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष होने वाले राजिम कुंभ की तैयारी शुरू हो गई हैं। कलेक्टर श्रुति सिंह, एसपी जितेन्द्र मीणा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल ने विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेकर राजिम कुंभ के लिए की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। वहीं मेला स्थल का निरीक्षण भी किया।

कलेक्टर और SP ने नदी क्षेत्र में बनने वाली सड़क, पेयजल व्यवस्था, बिजली, पार्किंग, संत समागम स्थल की व्यवस्था, हेलीपैड इत्यादि की जानकारी लेते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा ओपन थियेटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसे 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। अपर कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा गत वर्ष राजिम कुंभ के लिए की गई व्यवस्था से कलेक्टर को अवगत कराया गया। वहीं राजिम के थानेदार पीपी सिंह द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status