सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मकरान की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 6 November 2017

सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मकरान की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

काहिरा. सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मकरान की रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे ने सऊदी अरब के चैनल अल अरबिया के हवाले से बताया कि जिस समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस समय कई अधिकारियों को ले जाया जा रहा था। प्रिंस मंसूर बिन मुक़रिन असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर थे और सऊदी अरब के पूर्व क्राउन प्रिंस मुक़रिन अल सऊद के बेटे थे।

- किंग सलमान के 2015 में गद्दी संभालने के बाद प्रिंस मंसूर के पिता मोकरिन बिन अब्दुल अजीज को अलग-थलग कर दिया गया था।
- एक दिन पहले ही सऊदी अरब की एंटी करप्शन कमेटी ने 11 राजकुमारों, 4 मंत्रियों और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को हिरासत में लिया है। इसके बाद प्रिंस मंसूर बिन मोकरिन के हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत की खबर आई है। 
- इसके पहले सऊदी अरब ने शनिवार को यमन की तरफ से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया था। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के उत्तरपूर्वी इलाके में यह मिसाइल दागी गई थी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status