ट्रिपल तलाक पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार,बताया मानवाधिकार का मुद्दा - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 14 February 2017

ट्रिपल तलाक पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार,बताया मानवाधिकार का मुद्दा

नई दिल्ली। ट्रिपल तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करने से मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले पर जल्द सुनवाई पूरी होगी। चीफ जस्टिस खेहर ने कहा कि यह एक ऐसा मामला है जिसमें मानवाधिकार का मुद्दा भी हो सकता है।

इसका असर दूसरे मामलों पर भी हो सकता है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रिपल तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड दोनों ही अलग-अलग मामले हैं। दोनों की सुनवाई एक साथ करना सही नहीं रहेगा। हम इस मामले में कॉमन सिविल कोड पर बहस नहीं कर रहे। कोर्ट मामले में कानूनी पहलू पर फैसला देगा। 16 फरवरी को कोर्ट में मुद्दे तय होंगे और 11 मई से मामले की सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट ने कहा- सब पक्षों के वकील तैयार होकर आएं और एक हफ्ते में सुनवाई पूरी करेंगे।

दरअसल, ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक करार देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। पिछली सुनवाई में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में एक और हलफनामा दाखिल कर केंद्र की दलीलों का विरोध किया था।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status