मुंबई में हेलीकॉप्टर क्रैश, एक शख्स की मौत, 4 लोग थे सवार - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 11 December 2016

मुंबई में हेलीकॉप्टर क्रैश, एक शख्स की मौत, 4 लोग थे सवार

मुंबई. मुंबई के गोरगांव इलाके में स्थित आरए कॉलोनी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। हेलिकॉप्टर में कुल 4 लोग सवार थे, जिसमें दो महिलाएं हैं। सूचना मिली है कि हादसे में एक शख्स की मौत हो चुकी है जबकि घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंच चुकी हैं।

यह हादसा मुंबई की आरे कॉलोनी में हुआ। हैलिकॉप्टर में पायलट समेत चार लोग सवार थे जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। बता दें कि आरे मिल्‍क कॉलोनी मुंबई के गोरेगांव में स्थित है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status